
अभिनेता-फिल्मकार बेन एफ्लेक ने जेनिफर गार्नर के साथ लंबे अलगाव के बाद तलाक को लेकर अपनी वास्तविक भावनाओं के बारे में खुलासा किया। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक तौर पर ब्रेकअप के बाद दो बार एकेडमी अवॉर्ड के विजेता रह चुके बेन ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि उन्हें गार्नर को तलाक देने का पछतावा है।
द न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में ‘बैटमैन वर्सेस सुपरमैन : डॉन ऑफ जस्टिस’ के अभिनेता ने अपने तलाक को जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा बताया।
अपने बयान में अभिनेता ने कहा, “शर्म वास्तव में विषाक्त है। शर्म का कोई सकारात्मक बाइप्रोडक्ट नहीं है। यह विषाक्त, आत्म-मूल्य की घृणित भावना और आत्म-घृणा जैसा है।”
इस निर्णय पर पछतावे के बावजूद, एफ्लेक सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website