
पाॅप सिंगर जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर लुक्स के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। 23 की हैली को अक्सर जिम के बाहर स्पाॅट किया जाता है। हैली अपनी बोल्ड लुक से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं।
हाल ही में हैली को एक बार फिर जिम के बाहर कैप्चर किया गया। इस दौरान हसीना रेड क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग स्किनफिट जैगिंग में दिखीं।
जिम काॅस्ट्यूम में वह अपना हाॅट फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। हैली ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ब्लैक शेड्स से पूरा किया गया।
इन तस्वीरों के अलावा हैली की वर्कआउट करते की भी एक तस्वीर सामने आई है। हैली की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जस्टिन साल 2018 में 13 सितंबर को हैली संग कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि शादी की पहली सालगिरह पर कपल ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की थी। दोनों की इस प्राइवेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website