Thursday , February 19 2026 2:22 PM
Home / Lifestyle / पतली कमर पाने के लिए इन 10 चीजों को खाने से रखें परहेज

पतली कमर पाने के लिए इन 10 चीजों को खाने से रखें परहेज


आज के समय कई लोग अपने पेट जमा एक्सट्रा चर्बी के कारण परेशान है। वे इसे कम करने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज, योगा आदि करते है। मगर इतनी मेहनत के बावजूद भी वे सही बॉडी शेप में नहीं पाती है। असल में आपकी डेली डाइट भी आपके वजन पर गहरा असर डालती है। इसके लिए रोजाना ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें कैलोरी, फैट की मात्रा कम पाई जाती हो। इसके साथ ही खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए ऐसी चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए जिनमें शुगर, कार्बोहाड्रेट की मात्रा ज्यादा हो। तो चलिए जानते है पेट और कमर में जमा फैट को कम करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन्हें खाने से बचना चाहिए।

स्वीट्स
टॉफी, कैंडी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों में कैलोरी मात्रा बहुत अधिक होती है। चाहे ऐसी चीजें खाने में बेहद टेस्टी लगती हो लेकिन इन्हें खाने से परहेज रखना ही बेहतर होता है। इसके साथ ही कई लोगों को खाने के बाद सोडा ड्रिंक, कोक आदि पीने की आदत होती है। इनका सेवन करने से शरीर में फैट बढ़ता है। ऐसे में इसकी जगह आइस्ड टी पीने बेस्ट ऑप्शन है।
जंक फूड
एक व्यक्ति को पूरे दिन में 2000 कैलोरी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में एक बार ही बाहर का जंक या फास्ट फूड खाने से पूरे दिन की कैलोरी एक ही बार में बॉडी में चली जाती है। इस तरह के खाने में पोषक तत्व कम और फैट्स ज्यादा होता है। इस तरह आपकी इस गलती कारण वजन बढ़ने के चांचिस बढ़ते है।

अल्कोहल
एक अध्ययन के अनुसार दिन में 1 बार इसका सेवन करने से दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। मगर इसमें कैलोरी की मात्रा 1000 से ऊपर पाई जाती है। इसके साथ ही यह सेहत को नुकसान पहुंचाती है।
डेयरी प्रोडक्ट
चाहे दूध और इससे बनी चीजों में कैल्शियम भरपूर होने से बॉडी को एनर्जी और पोषण मिलता है। मगर इनमें कार्बोहाइड्रेट और बैड फैट्स अधिक पाया जाता है। ऐसे में इनका सेवन करने से बेली फैट बढ़ता है। ऐसे में जो लड़कियां पेट में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करना चाहती वे डेयरी प्रोडक्टस को अपनी डाइट में शामिल न करें।

रिफाइन्ड ग्रेन्स
इनमें कार्बोहाइड्रेट्स होने से ये बॉडी में शुगर लेवल की मात्रा को बढ़ाने का काम करते है। इसके साथ ही वजन बढ़ने का कारण बनते है।

फ्रूट जूस
ताजे फलों के जूस पीने से शरीर को एनर्जी और पोषण मिलता है। मगर इसमें चीनी डालकर पीने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। रोजाना जूस में चीनी डाल कर पीने से वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
आलू
बच्चे हो या बड़े आलू तो सभी को खाना पसंद होता है। मगर इसका सेवन करने से शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है। आपको बता दें 1 पका हुआ आलू 1 टेबलस्पून चीनी जितना फैट पाया जाता है। इसके साथ ही इसे खाने से भूख बढ़ती है जो शरीर में चर्बी जमा करने का कारण बनती है।
अनहैल्दी स्नैक्स
आमतौर पर लोग छोटी-छोटी भूख लगने पर चिप्स और अन्य स्नैक्स आदि को खाते है। इनमें मिठाई जितनी कैलोरी पाई जाती है। ऐेसे में भूख लगने पर इन चीजों की जगह हैल्दी स्नैक्स को खाएं।

रिफाइन्ड ग्रेन्स
इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जो बेली फैट को बढ़ाती है। इसकी जगह साबूत अनाज का सेवन करें।
फ्लैट टमी पाने के लिए इन चीजों का करें सेवन
बादाम
बादाम में प्रोेटीन, विटामिन, मोनोसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। इन्हें अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। यह वजन को कम करने के साथ बॉडी को सही शेप दिलाने में मदद करता है। इसे खाने से पेट की एक्सट्रा चर्बी कम होती है। हालाकि इसमें भी कैलोरी की मात्रा हाई होती है इसलिए इनका सेवन सीमित हू करना चाहिए।
हरी- पत्तेदार सब्जियां
हरी- पत्तेदार सब्जियों में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। इनका सलाग या सब्जी के रूप में सेवन करने से बेली फैट कम होने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। ऐसे में साग, पालक, ब्रोकली, गोभी और पत्तेदार सब्जियों को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।
ओटमील
सुबह नाश्ते में ओटमील को खाना बेहद फायदेमंद होता है। एक रिसर्च के अनुसार यह बेली फैट को तेजी से कम करने में मदद करता है।

बेरीज
बेरीज में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते है। यह बेली फैट को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके साथ ही रोजाना इनका सेवन करने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।