Thursday , February 19 2026 10:58 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान संग अपने स्पेशल बॉन्ड पर बोले सुनील ग्रोवर, सुनाया यादगार किस्सा

सलमान खान संग अपने स्पेशल बॉन्ड पर बोले सुनील ग्रोवर, सुनाया यादगार किस्सा


सुनील ग्रोवर ने सलमान खान संग अपने स्पेशल बॉन्ड के बारे में बात करते हुए वो यादगार किस्सा भी सुनाया जब सलमान उनके दिल की गहराई में उतर गए। साथ ही सुनील ने सलमान द्वारा दिहाड़ी मजदूरों की मदद पर भी बात की।
पॉप्युलर कमीडियन और ऐक्टर सुनील ग्रोवर ने सलमान खान के साथ भले ही एक फिल्म में काम किया हो, लेकिन कपिल शर्मा के शो में जब वह थे तो उन्हें सलमान के साथ काम करने का मौका मिला। इतना ही नहीं, ‘बिग बॉस 13’ के कई एपिसोड्स में सलमान ने सुनील ग्रोवर को बुलाया।
बीते कुछ सालों में सुनील ग्रोवर और सलमान का रिश्ता और करीबी का हो गया है। हाल ही सुनील ने सलमान संग अपने रिश्तों पर खुलकर बात की और बताया कि सुपरस्टार के साथ उनका बॉन्ड कैसा है।
एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत में सुनील ग्रोवर ने कहा कि वह सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। जब ‘भारत’ में वह सलमान के साथ काम कर रहे थे तो कभी भी उन्होंने सुनील ग्रोवर को ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह खुद सुपरस्टार हैं और सुनील एक छोटे से आर्टिस्ट। सुनील ग्रोवर ने आगे कहा कि वह पहले सलमान के साथ काम करने को लेकर डरे हुए थे।
जब सुनील ग्रोवर बन गए चुलबुल पांडे
सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ की रिलीज़ पर मशहूर कमीडियन सुनील ग्रोवर चुलबुल पांडे वाले अंदाज़ में मस्ती करते दिखे। उनके चश्मे की स्टाइल सबको खूब आकर्षित कर रही थी।
कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के बीच सलमान खान ने 25 हजार मजदूरों की देखभाल का जिम्मा उठाया है। इसकी सुनील ग्रोवर ने भी तारीफ की। सलमान के अलावा उन्होंने बाकी उन सभी सिलेब्रिटीज की तारीफ की जिन्होंने जरूरतमंदों की मदद और कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए पैसे दान में दिए हैं।