
हॉलीवुड स्टार और सिंगर जस्टिन बीबर ने बीते साल हैली बाल्डविन के साथ सीक्रेट शादी रचाई थी। ये जोड़ी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती है।आए दिन इस कपल को स्पाॅट किया जाता है।
हाल ही में हैली ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पति जस्टिन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। सामने आई इस तस्वीर में हैली जस्टिन को किस कर रही हैं।
इस तस्वीर के अलावा कपल की कुछ और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं,जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में कपल काफी खुश नजर आ रहा है। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि जस्टिन साल 2016 से 22 साल की हेली को डेट कर रहे थे। लेकिन 7 जुलाई को जस्टिन और हैली ने सगाई कर इस रिश्ते पर मौहर लगा दी। 24 साल की उम्र में कनेडियन सिंगिंग सेंसेशन का खिताब जीतने वाले जस्टिन ने हैली संग शादी कर लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website