Tuesday , February 10 2026 1:02 AM
Home / Sports / पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने मांगी युवी और भज्जी से मदद, कही यह बड़ी बात

पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने मांगी युवी और भज्जी से मदद, कही यह बड़ी बात


दुनिया भर में कोरोना वायरस के कहर के चलते तकरीबन 10 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच विश्व क्रिकेट भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिसके कारण सभी क्रिकेट मैच और टूर्नामेंट स्थगित हो गए हैं। ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने कोविड 19 से लड़ने के लिए युवराज और हरभजन से पाक के अल्पसंख्यकों के लिए मदद मांगी है।

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों के लिए एक वीडियो बनाने के लिए युवराज सिंह और हरभजन सिंह से अनुरोध करता हूं। उन्हें कोरोना वायरस से प्रभावित चल रहे इस क्षण में आपकी मदद की जरूरत है।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की चैरिटी को दान देने का आग्रह करती अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर आलोचना झेल रहे भारत के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह ने बुधवार को कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था और मदद की उनकी गुहार को लेकर तिल का ताड़ बना दिया गया।युवराज ने किया था कि मुझे समझ में नहीं आता कि जरूरतमंदरों की मदद को लेकर किए गए एक ट्वीट पर इतना हंगामा क्यो बरपा है।