Saturday , April 25 2026 2:13 AM
Home / Entertainment / Bollywood / मिलिंद सोमन की 81 साल की मां का बहू के साथ लंगड़ी टांग चैलेंज, एक बार वीडियो तो देखिए

मिलिंद सोमन की 81 साल की मां का बहू के साथ लंगड़ी टांग चैलेंज, एक बार वीडियो तो देखिए


मिलिंद सोमन की पूरी फैमिली ही फिटनेस फ्रीक है। आए दिन मिलिंद सोमन के वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज सामने आते रहते हैं। अब लॉकडाउन के समय में उन्होंने अपनी मां और पत्नी का वीडियो शेयर किया है।
मिलिंद सोमन की मां और पत्नी
फिल्म ऐक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और इसके साथ ही उनकी वाइफ अंकिता कुंअर फिटनेस में मामले में पीछे नहीं हैं। इस समय कोरोना वायरस के चलते देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान आए दिन मिलिंद सोमन के वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज सामने आते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी वाइफ और मां का एक विडियो शेयर किया है। इसे देखने के बाद आप जरूर मोटिवेट हो जाएंगे।
सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंमिलिंद सोमन ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी वाइफ अंकिता कुंअर और मां ऊषा सोमन बिल्डिंग की छत पर लंगड़ी टांग खेलते नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ’28 या 81! हर उम्र में फिट रहें।’ मिलिंद सोमन की पूरी फैमिली ही फिटनेस फ्रीक है।
लॉकडाउन की तस्वीरें की शेयर
हाल ही में मिलिंद सोमन ने घर का जरूरी सामान खरीदने बाहर निकले थे। उन्होंने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। एक फोटो में वह मुंह पर मास्क लगाए सड़क पर खड़े नजर आ रहे थे। वहीं, बाकी फोटो में खाली सड़कें दिख रही हैं।
कई फिल्मों में काम कर चुके हैं मिलिंद सोमन
मिलिंद सोमन एक सुपर मॉडल रह चुके हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। बताते चलें कि अपने एक फोटोशूट के लिए काफी फेमस हुए थे। 54 वर्षीय मिलिंद सोमन ने 28 साल अंकिता कुंअर के साथ 2018 में शादी की थी।