Sunday , April 26 2026 3:11 AM
Home / News / अमेरिका में कोरोना लॉकडाउन तोड़ने निकले लोगों के आगे मैडीकल स्टाफ बना ‘दीवार’ 

अमेरिका में कोरोना लॉकडाउन तोड़ने निकले लोगों के आगे मैडीकल स्टाफ बना ‘दीवार’ 


कोरोना वायरस का महाप्रकोप अमेरिका में बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका में अब तक 40,565 लोग कोरोना के प्रकोप से मारे गए हैं और 764,265 लोग संक्रमित हैं। महासंकट की इस घड़ी में भी लोग सरकार की बात नहीं मान रहे हैं और लॉकडाउन को तोड़ रहे हैं। अमेरिका के कोलोराडो में रविवार को कुछ लोग जब लॉकडाउन तोड़ने निकले तो स्‍थानीय नर्स के उनकी कारों के सामने चट्टान की तरह से खड़े हो गए। इस पूरे घटनाक्रम की तस्‍वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं
रविवार को कोलोराडो में हजारों लोग जब स्‍थानीय गवर्नर से लॉकडाउन को हटाने की मांग को लेकर तो हेल्‍थ वर्कर उनकी कार के सामने खड़े हो गए। इससे दोनों के बीच काफी झड़प भी हुई लेकिन नर्स अपने कारों के सामने से नहीं हटे।डेनेवर शहर में हुए इस विरोध प्रदर्शन में हजारों लोगों ने सोशल डिस्‍टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। इन लोगों ने अपने हाथों में तख्तियां ली हुई थीं जिस पर लिखा हुआ था, ‘आपका हेल्‍थ मेरे अधिकारों की जगह नहीं ले सकता है’ और ‘भय के ऊपर स्‍वतंत्रता।’ इस भारी विरोध के बीच हेल्‍थकेयर वर्कर्स का भी एक समूह वहां पहुंच गया और उसने इस प्रदर्शन का विरोध किया।
मास्‍क पहने और अस्‍पताल की ड्रेस पहने इन हेल्‍थ वर्कर्स ने लॉकडाउन खोलने का विरोध किया। यही नहीं ये लोग सड़क पर शांतिपूर्वक कारों के सामने खड़े हो गए। इससे लॉकडाउन के विरोधियों से नर्सों की काफी बहस भी हो गई। लोग हॉर्न बजाते रहे और चिल्‍लाते रहे लेकिन हेल्‍थ वर्कर अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए। इस बीच इन हेल्‍थ वर्कर्स की तस्‍वीरें अब सोशल मीडिया में जमकर शेयर की जा रही हैं। पूरी दुनिया से लोग इन हेल्‍थ वर्कर का समर्थन कर रहे हैं।