Saturday , September 19 2026 12:38 PM
Home / News / पाकिस्तान में 14 वर्षीय हिंदू लड़की का धर्मांतरण कर 40 के शख्स से कराई शादी

पाकिस्तान में 14 वर्षीय हिंदू लड़की का धर्मांतरण कर 40 के शख्स से कराई शादी


पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक और हिंदू धर्मांतरण का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण कर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा कर उसकी शादी 40 वर्षीय अपहरणकर्ता के साथ करा दी गई। मामला सिंध के चुंडिको इलाके का है।

बता दें कि पाकिस्तान में ऐसी घटनाएं सामान्य हो गई हैं। कुछ महीने पहले एक हिंदू लड़की का पहले शादी के मंडप से अपहरण किया गया और उसके बाद धर्म परिवर्तन कर उसका विवाह करने का मामला उजागर हुआ था। 24 वर्षीय हिंदू युवती का अपहरण कर पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और उसके बाद स्थानीय पुलिस अधिकारियों की देखरेख में जबरन उसका विवाह मुस्लिम व्यक्ति से कराया गया था।