Sunday , April 26 2026 2:49 AM
Home / News / मानवाधिकार पर बिगड़ रही इमेज सुधारने सऊदी कोड़े बरसाने की सजा पर लगाएगा रोक

मानवाधिकार पर बिगड़ रही इमेज सुधारने सऊदी कोड़े बरसाने की सजा पर लगाएगा रोक


सऊदी अरब ने कोड़े बरसाने (Flogging in Saudi) की सजा पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह सऊदी अरब सरकार की तरफ से मानवाधिकार रिफॉर्म को लेकर किए जा रहे प्रयास का हिस्सा है
मानवाधिकार के खराब रेकॉर्ड को देखते हुए अब सऊदी अपनी छवि सुधारता दिख रहा है। तभी यहां कोड़े बरसाने की सजा पर रोक लगाई जा रही है। यह जानकारी मीडिया में लीक हुए लीगल डॉक्यूमेंट से सामने आई है। देश की सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोड़े बरसाने की सजा को कारावास या जुर्माने में बदला जाएगा।
कोर्ट में कहा गया है कि यह किंग सलमान और उनके बेटे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा शुरू किए गए मानवाधिकार रिफॉर्म का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि सऊदी की सरकार विरोधियों को जेल में डालने और पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या को लेकर आलोचनाओं के केंद्र में रही है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश में मानवाधिकार की हालत काफी खराब है। यहां अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है और सरकार की आलोचना करने वालों को जेल में ठूंस दिया जाता है।

देश कोड़े बरसाने को लेकर पिछली बार तब सुर्खियों में आया था जब 2015 एक ब्लॉगर रैफ बदावी को पब्लिक में सजा दी गई थी। उसपर साइबर क्राइम और इस्लाम के अपमान का आरोप है। उसे हर सप्ताह 1,000 कोड़े बरसाना था, लेकिन मरनासन्न अवस्था हो जाने और वैश्विक विरोध के कारण बाकी की सजा पर रोक लगा दी गई।