Sunday , September 20 2026 4:55 PM
Home / News / अद्भुत नजारा: जब समुद्री लहरों से 60 साल बाद निकलती दिखी नीली रोशनी

अद्भुत नजारा: जब समुद्री लहरों से 60 साल बाद निकलती दिखी नीली रोशनी


दुनियाभर में कोरोना वायरस के मद्देनजर एहतियातन लागू लॉकडाउन में प्रकृति के एक से बढ़कर एक अद्भुत नजारे सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। ऐसा ही एक अद्भुत नजारा मैक्सिको से सामने आया है, जहां अकापुल्को के समुद्रतट पर समुद्री लहरों से नीली रोशनी निकलती दिखी।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 60 साल में पहली बार यह अनोखा नजारा दिखा है। इसके पीछे, समुद्र के पानी का घटा प्रदूषण स्तर मुख्य कारण बताया गया। परिणामस्वरूप समुद्री लहरों से रंगीन रोशनी निकली। यह एक अनोखी वैज्ञानिक घटना है। जिसे बायोलूमनेस्सेंट कहा जाता है। इसका मतलब होता है किसी जीव के शरीर से रोशनी निकलना।

बताया जा रहा है कि यह घटना इसी सोमवार की है मगर इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब जाकर वायरल हुई हैं। एक्स्पर्ट की मानें तो पानी में माइक्रोऑर्गेज्म के बायोकेमिकल रिएक्शन की वजह से ही ऐसी घटनाएं होती हैं।