Sunday , April 26 2026 3:11 AM
Home / News / कोरोना का वारः मास्‍क की वेंडिंग मशीन लगाने को मजबूर हुआ यह देश

कोरोना का वारः मास्‍क की वेंडिंग मशीन लगाने को मजबूर हुआ यह देश


कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी से बचने के लिए मुख्‍य चीजें मास्‍क और सैनिटाइजर है। जैसे ही संक्रमण से बचने के लिए मास्‍क व सैनिटाइजर को अहम बताया गया इन दोनों ही चीजों के लिए डिमांड काफी अधिक हो गई। मौजूदा हालात को देखते हुए लग रहा है कि सार्वजनिक यातायात के साधनों में भी इसकी जरूरत होगी। मॉस्क की बढ़ती जरूरत को देखते हुए जर्मनी के बर्लिन स्‍थित सबवे स्‍टेशन पर इसकी बिक्री के लिए एक वेंडिंग मशीन लगाई गई है।
जर्मनी में अब तक कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है। जर्मनी में कोरोना का पहला मामला इस साल फरवरी में आया था। हालांकि देश ने टेस्‍ट संबंधित सारी तैयारियां पहले ही कर ली थी। इससे पहले ताईवान में तीन वेंडिंग मशीनों को इंस्‍टॉल किया गया था। कई देशों में मास्‍क खरीदने को लेकर भी ऐसी व्‍यवस्‍था बनाई गई है कि लोग खरीद कर अधिक मास्‍क नहीं रख सकते। एक सप्‍ताह के लिए 3 मास्‍क व्‍यवस्‍था है। ब्राजील स्‍थित मेडिकल कंपनी के सीईओ मिगवेल लुइज ग्रिचेनो ने रायटर्स से बताया कि सोने की तरह लोग मास्‍क खरीद रहे हैं।