
किलर कोरोना वायरस से हो रही भयानक व दर्दनाक मौतों के बीच कुछ चमत्कारिक किस्से भी सामने आ रहे हैं जिनके बारे में जानकर दुनिया हैरान हो रही है। इक्वडोर में एक कोरोना पीड़ित महिला का शव दफनाने के बाद उसके घर लौटने के बाद अब वर्जीनिया का एक चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्जीनिया के अस्पताल में एक कोरोना के गंभीर मरीज के बचने की आस जब बिल्कुल खत्म हो गई और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी तो ऐसा चमत्कार हुआ कि अस्पताल स्टाफ व परिवार हैरान रह गया। जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय फ्रांसिस विल्सन की कोरोना से हालात बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां 10 दिन वेंटिलेटर पर रखने के बावजूद उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं देखा गया। डाक्टरों को निराश देख कर परिवार का हौंसला भी टूट गया और विल्सन के अंतिम संस्कार की तैयारी तक शुरू कर दी गई ।
लेकिन इस बीच डाक्टरों ने अचानक विल्सन की सेहत में सुधार नजर आया जो किसी चमत्कार से कम नहीं था। हैरानी की बात यह थी कि मौत की कगार पर जा चुके विल्सन ने बहुत तेजी से रिकवर किया और कोरोना वायरस से जंग जीत ली। इसके बाद विल्सन द्वारा किलर कोरोना से जंग का अनुभव सोशल मीडिया पर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विल्सन के अनुसार जीने की इच्छाशक्ति ने उसे कोरोनो को हराने में मदद की। उसने बताया कि यह बहुत भयानक था लेकिन आखिर वो जीत गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website