
व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट अनफॉलो कर दिया है। 19 दिन पहले जब भारत ने अमेरिका को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा निर्यात की थी, तब व्हाइट हाउस ने मोदी को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया था। व्हाइट हाउस ने भारत से जुड़े कुल छह अकाउंट को अनफॉलो किया है, इसमें मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन के ट्विटर हैंडल शामिल हैं।
अब केवल 13 अकाउंट ऐसे हैं, जिन्हें व्हाइट हाउस फॉलो करता है। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प, मेलानिया ट्रम्प, माइक पेंस और ट्रम्प प्रशासन से संबंधित लोग शामिल हैं। अमेरिका अन्य किसी देशों या उसके राष्ट्राध्यक्षों के ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं करता है। एसा पहली बार था, जब व्हाइट हाउस ने भारतीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को फॉलो करना शुरू किया था।
व्हाइट हाउस के ट्विटर अकाउंट का यह स्क्रीन शॉट तब का है जब उसने भारतीय प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को फॉलो करना शुरू किया था।
इन ट्विटर अकाउंट को फॉलो करके अनफॉलो किया
व्हाइट हाउस ने पीएम नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास, भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर के ट्विटर अकाउंट को फॉलो करने के बाद अनफॉलो किया है।
10 अप्रैल को फॉलो करना शुरू किया था
कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए भारत की ओर से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन देने का फैसला लेने के बाद व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन, पीएमओ से जुड़े ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू किया था। डोनाल्ड ट्रम्प ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को कोरोना के खिलाफ हथियार बताया था और भारत से दवा देने की मांग की थी। भारत ने तब दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ था। इस पर ट्रम्प ने जवाबी कार्रवाई की धमकी तक दे दी थी। इसके बाद भारत ने मदद के लिए सभी देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन देने का फैसला लिया था। इस पर ट्रम्प ने भारत का धन्यवाद दिया था और व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी और भारत से जुड़े अन्य ट्विटर हैंडर फॉलो किए थे।
Home / News / India / व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट अनफॉलो किया, 19 दिन पहले फॉलो करना शुरू किया था
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website