
कोरोना वायरस की वजह से इस साल कई इंटरनेशनल इवेंट्स कैंसिल हुए। मेट गाला इवेंट भी उन्हीं इवेंट्स में एक हैं। अगर विश्व में कोरोना वायरस की महामारी ना फैली होती तो मेट गाला 2020 4 मई को शुरू हो चुका होता। इस मेट गाला इवेंट में प्रियंका चोपड़ा भी कई बार नजर आई हैं। वहीं इस बार प्रियंका ने ये इवेंट घर में ही होस्ट कर लिया है।
पीसी ने अपने इंस्टा पर भतीजी स्काई कृष्णा संग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नन्हीं कृष्णा प्रियंका को तैयार कर रही हैं। उन्हें क्राउन पहना रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह प्रियंका का आईमेकअप कर रही हैं।
वहीं तीसरी तस्वीर में कृष्णा ने प्रियंका को लिपस्टिक और आईलाइनर लगाया है। लुक की बात करें तो पीसी पिंक कलर की डेनिम ड्रेस में स्टाइलिश दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘मई का पहला सोमवार। इस साल की थीम है- प्रीटी प्रीटी प्रिंसेस। प्रिंयका की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने भतीजी को उठाते हुए वर्कआउट की तस्वीरें शेयर की थीं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- जिम नहीं है तो कोई प्रॉब्लम नहीं है। लॉकडाउन में प्रियंका के प्रोजेक्ट्स पर भी ब्रेक लगा है। वे पति निक जोनस संग इन दिनों घर पर समय बिता रही हैं।
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। ये फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं।फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा पीसी जल्द ही द व्हाइट टाइगर में दिखेंगी। इसमें वह राजकुमार राव संग स्क्रीन शेयर करेंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website