Sunday , April 26 2026 7:13 AM
Home / News / अफगानिस्तान में मस्जिद पर आतंकी हमला, 7 लोगों की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान में मस्जिद पर आतंकी हमला, 7 लोगों की मौत, कई घायल


अफगानिस्तान (Terror Attacks in Afghanistan) में सोमवार रात को एक मस्जिद (Terror Attacks) में इबादत कर रहे लोगों पर हुए आतंकी हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अफगान सेना की टुकड़ी भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मुठभेड़ अब भी जारी है।
अफगानिस्तान में परवन प्रांत में सोमवार रात को हुए आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अफगान सिक्योरिटी फोर्स के जवान भी मौके पर पहुंच गए। स्थानी मीडिया के अनुसार, मुठभेड़ अब भी जारी है।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख हारून मुबारिज ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने एक मस्जिद में इबादत कर रहे लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में कई लोगों को गोलियां लगी है। पुलिस ने कहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।