Wednesday , March 4 2026 3:29 PM
Home / Sports / नाओमी ओसाका ने सेरेना विलियम्स कमाई में पीछे छोड़ा

नाओमी ओसाका ने सेरेना विलियम्स कमाई में पीछे छोड़ा


जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने कमाई के मामले में अपनी निकट प्रतिद्वंद्वी अमेरिका की दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को पछाड़ दिया है। 22 वर्षीय ओसाका ने सेरेना के मुकाबला बीते साल 14 लाख डॉलर अधिक की कमाई की।
जापानी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार उन्होंने पिछले 12 महीनों में 3 करोड़ 74 लाख डॉलर की कमाई की। दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इस 22 वर्षीय एशियाई स्टार ने अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ दिया है।
सेरेना ने पिछले एक साल में पुरस्कार राशि और विज्ञापन से ओसाका की तुलना में 14 लाख डॉलर की कम कमाई की। इन दोनों ने हालांकि एक वर्ष में सर्वाधिक कमाई करने का मारिया शारापोवा का पिछला रेकॉर्ड तोड़ा। शारापोवा ने 2015 में दो करोड़ 97 लाख डालर कमाए थे।