Tuesday , July 1 2025 7:24 AM
Home / Entertainment / Bollywood / एक जैसी ड्रेस में नजर आए थे ऋषि कपूर और नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर ने शेयर की तस्वीर

एक जैसी ड्रेस में नजर आए थे ऋषि कपूर और नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर ने शेयर की तस्वीर


पिता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के समय रिद्धिमा कपूर दिल्ली में थीं और लॉकडाउन के चलते वह नहीं पहुंची पाई थीं। रिद्धिमा कपूर दो दिन बाद अपनी बेटी समारा के साथ सड़क के रास्ते मुंबई पहुंची थीं।
नीतू कपूर और ऋषि कपूर
रिद्धिमा कपूर के पिता ऋषि कपूर का जब से निधन हुआ है, वह तब से हर दूसरे-तीसरे दिन उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। बता दें कि ऋषि कपूर के निधन को एक महीने से ऊपर हो गया है। वहीं, रिद्धिमा कपूर ने एक बार फिर अपने पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीररिद्धिमा कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके पैरंट्स यानी ऋषि कपूर और नीतू कपूर नजर आ रही हैं। दोनों लोगों ने मैचिंग की ब्लू शर्ट और डेनिम पहन रखी है। रिद्धिमा कपूर ने इस तस्वीर के साथ एक प्यारा इमोजी बनाया है।
ऋषि के अंतिम संस्कार नहीं पहुंची पाई थीं रिद्धिमा
पिता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के समय रिद्धिमा कपूर दिल्ली में थीं और लॉकडाउन के चलते वह नहीं पहुंची पाई थीं। रिद्धिमा कपूर दो दिन बाद अपनी बेटी समारा के साथ सड़क के रास्ते मुंबई पहुंची थीं।
इन यादों के सहारे सबके दिलों में रहेंगे ऋषि कपूर
बॉलिवुड को इरफान खान के बाद एक सदमा और लगा है। ऐक्टर ऋषि कपूर भी अब हम सबका साथ छोड़ गए। अब ऋषि कपूर को याद रखने के लिए उनकी तस्वीरें और फिल्में ही एकमात्र सहारा हैं। जी हां, अब उनकी ये सारी तस्वीरें देखकर ही हम उनको याद कर सकेंगे। वैसे आपको बता दें कि ऋषि कपूर एक अच्छे अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छे पिता और पति भी थे। इस बात का सबूत ऋषि कपूर की ये तस्वीरें हैं। ऋषि कपूर का यूं जाना पूरे परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

कैंसर से पीड़ित थे ऋषि कपूर
बता दें कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर डायग्नोस हुआ था, ट्रीटमेंट के लिए उन्हें यूएस ले जाया गया। बताया जाता है कि उनका कैंसर वापस आ गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और बीते महीने मुंबई के अस्पताल में उनका निधन हो गया।
ऋषि कपूर की अपकमिंग फिल्म
ऋषि कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘द बॉडी’ में इमरान हाशमी के साथ नजर आए थे। वहीं, वह फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ कर रहे थे, जिसकी कुछ शूटिंग बाकी रह गई है।