Thursday , April 30 2026 9:55 AM
Home / Sports / कोरोना के कारण क्रिकेट नियमों में बदलाव, कोरोना सब्स्टीट्यूट को मंजूरी, गेंद पर लार के उपयोग पर पेनल्टी

कोरोना के कारण क्रिकेट नियमों में बदलाव, कोरोना सब्स्टीट्यूट को मंजूरी, गेंद पर लार के उपयोग पर पेनल्टी


खेल जगत पर कोरोना वायरस का बड़ा असर पड़ा है और अब इसके चलते नियमों में भी बदलाव किया जाने लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए टेस्ट क्रिकेट में कोविड-19 सब्स्टीट्यूट को उतारने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

आईसीसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट में यदि किसी खिलाड़ी में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नजर आते हैं तो उसकी जगह किसी और खिलाड़ी को उतारा जा सकता है। इसके अलावा गेंद पर बार-बार लार के उपयोग के लिए पांच रन की पेनल्टी भी लगाई जाएगी।

नॉन-न्यूट्रल अंपायर भी मंजूर
दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले की अगुआई वाली आईसीसी क्रिकेट कमिटी ने हाल में कई सिफारिश की थी जिसके आधार पर आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। सीईसी ने साथ ही सभी अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में गैर तटस्थ अंपायरों को अंपायरिंग के लिए भी मंजूरी दी। ये सभी कोविद -19 महामारी के कारण खेल की स्थितियों में अंतरिम बदलाव हैं।

एक्स्ट्रा DRS, 32 इंच का लोगो भी
अब टीमों को एक अतिरिक्त डीआरएस भी मिलेगा क्योंकि अब से द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में स्थानीय अंपायर होंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों की जर्सी पर 32 इंच के अतिरिक्त लोगो की भी अनुमति दे दी गई है ताकि कोरोना संकट के कारण आर्थिक नुकसान उठा रहे बोर्ड कमाई कर सकें।

अहम रेकॉर्ड निशाने पर
अगर क्रिकेट मैच सुचारू रूप से चलते हैं तो अगले साल इस रेकॉर्ड को अपने नाम पर कर सकते हैं। कोहली ने अभी वनडे में 43 शतक लगाए हैं और तेंडुलकर की बराबरी के लिए उन्हें केवल छह शतकों की जरूरत है। उन्हें भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक वनडे शतक के तेंडुलकर के रेकॉर्ड की बराबरी करने के लिए हालांकि केवल एक शतक की दरकार है। तेंडुलकर ने घरेलू धरती पर 20 जबकि कोहली ने 19 सैकड़े ठोके हैं।
वनडे में सबसे तेज 12 हजार रन
खेलों की वापसी पर तेंडुलकर के जिस वनडे रेकॉर्ड को कोहली सबसे पहले तोड़ सकते हैं वह है सबसे कम पारियों में 12,000 रन पूरा करने का। तेंडुलकर ने 300 पारियों में जबकि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग ने 314 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। कोहली ने अभी तक 248 मैचों की 239 पारियों में 11,837 रन बनाए हैं और वह 12,000 के आंकड़े से केवल 133 रन पीछे हैं।
विराट के नाम हैं ये रेकॉर्ड
गौरतलब है कि वनडे में सबसे कम पारियों में 8,000, 9,000, 10,000 और 11,000 रन बनाने का रेकॉर्ड भी कोहली नाम पर है। उन्होंने 10,000 और 11,000 रन के मामले में तेंडुलकर का रेकॉर्ड तोड़ा था।
ऑस्ट्रेलिया में तोड़ेंगे खास रेकॉर्ड
भारतीय टीम अगर चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाती है तो फिर कोहली कंगारुओं के देश में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। तेंडुलकर और कोहली ने अभी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर क्रिकेट के लंबे प्रारूप में छह-छह शतक लगाए हैं।
यह भी निशाने पर
रनों की बात करें तो तेंडुलकर के नाम पर इस देश में 20 मैचों की 38 पारियों में 1809 रन दर्ज हैं जबकि कोहली ने 12 टेस्ट की 23 पारियों में 1274 रन बनाए हैं। कोहली इस तरह से तेंडुलकर से 535 रन पीछे हैं।

वनडे और टी20 में नहीं लागू होगा नियम
इसने एक बयान में कहा, ‘टेस्ट मैच के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाये जाने पर स्थानापन्न खिलाड़ी को उतारने का विकल्प रहेगा। कनकशन विकल्प की तरह मैच रेफरी इसके विकल्प को मंजूरी देंगे। यह नियम वनडे या टी20 में लागू नहीं होगा।’

2 दशक बाद होगा ऐसा
खेलने के नए नियमों के तहत, ICC ने कोरोना महामारी के चलते ‘अंतरराष्ट्रीय यात्रा में लॉजिस्टिक की चुनौतियों’ का हवाला देते हुए द्विपक्षीय सीरीज में स्थानीय अंपायरों को भी मंजूरी दे दी। ऐसा करीब दो दशक बाद होगा कि घरेलू अंपायर मैच में रहेंगे। इसके मायने हैं कि भारत के सी शमसुद्दीन, अनिल चौधरी और नितिन मेनन इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल घरेलू सीरीज में अंपायरिंग करेंगे जबकि जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी होंगे।

ICC मीटिंग- T20 वर्ल्ड कप पर अंतिम फैसला, क्या बनेगी IPL की बात!
ICC की बुधवार को होने वाली बोर्ड सदस्यों की बैठक में ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप के भविष्य को लेकर गतिरोध दूर होने की उम्मीद है। इस बैठक में अगले चेयरमैन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा भी की जा सकती है।

वीडियो लिंक से सुनवाई
स्थानीय अंपायरों की अनुभवहीनता को देखते हुए दोनों टीमों को एक एक अतिरिक्त डीआरएस मिलेगा। आईसीसी क्रिकेट संचालन टीम स्थानीय मैच रैफरियों की मदद करेगी। एलीट पैनल का एक तटस्थ मैच रेफरी वीडियो लिंक से सुनवाई कर सकेगा। अभी खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए पसीने का इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रतिबंध का बार बार उल्लंघन करने पर पहले चेतावनी मिलेगी और फिर पांच रन की पेनल्टी लगाई जाएगी।

पहले चेतावनी, फिर पेनल्टी
आईसीसी ने कहा, ‘खिलाड़ियों को गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल की अनुमति नहीं रहेगी। खिलाड़ी अगर ऐसा करता है तो अंपायर शुरू में कुछ समय रियायत देंगे लेकिन बार बार उल्लंघन पर टीम को चेतावनी दी जाएगी। टीम को दो चेतावनी मिलेंगी लेकिन बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम पर पांच रन की पेनल्टी लगाई जाएगी। गेंद पर जब भी लार लगाई जाएगी तो अंपायरों को उसे साफ करने के निर्देश रहेंगे।’

2 महीने से लगा है विराम
कोरोना के कारण 2 महीने से भी ज्यादा वक्त से सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नमेंट और सीरीज पर विराम लगा हुआ है। इतना ही नहीं, प्रतिष्ठित टी20 लीग आईपीएल को भी स्थगित किया गया है। यहां तक कि कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को भी स्थगित किया जा सकता है।