
कोविड- 19 महामारी की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। जिसके कारण सभी देशों को करारा झटका लगा। हालांकि खेल जगत की बात करें तो वह भी सारी प्रतियोगिताओं को स्थगित किया गया। ऐसे में लाॅकडाउन के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन क्रिकेट जगत की एक ऐसी अनोखी प्लेइंग इलेवन टीम को चुना। जिसे देखकर फैंस भी विश्वास नहीं कर पाए।
दरअसल, माइकल वॉन ने टेस्ट फॉर्मेट की गंजों की टीम बनाई। इस टीम में दुनिया के सारे गंजे खिलाड़ियों को वाॅन ने अपनी टीम में रखा है। देखा जाए तो वॉन ने ओपनर के तौर पर इंग्लैंड के पूर्व कोच ग्राहम गूच और साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हर्शल गिब्स को शामिल किया है, जबकि तीसरे क्रम पर साउथ अफ्रीका के ही हाशिम अमला को रखा है। इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और कोच डैरेन लेहमन और जोनाथन ट्रॉट हैं। ब्रायन क्लोज को टीम का कप्तान चुना है, जबकि विकेटकीपर के तौर पर मैट प्रायर हैं। गौरतलब है कि इसमें ओपनर के तौर पर मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग को जगह मिलनी चाहिए थी।
आपको बता दें कि सहवाग ने अपने करियर में 104 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 8586 रन बनाए। टेस्ट में सहवाग के नाम 23 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावा टेस्ट में ने 2 तिहरा शतक जमाने का कमाल कर दिखाया था। वनडे इंटरनेशनल की बात करें तो उनके नाम 251 मैचों में 8273 रन दर्ज है जिसमें 15 शतक और 38 अर्धशतक ठोकने में सफल रहे।इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में सहवाग ने 19 मैच खेलकर 394 रन बनाए।
माइकल वॉन की बाल्ड टेस्ट इलेवन: ग्राहम गूच, हर्शल गिब्स, हाशिम अमला, डैरेन लेहमन, जोनाथन ट्रॉट, ब्रायन क्लोज (कप्तान), मैट प्रायर (विकेटकीपर) डग बोलिंगर, राणा नावेद उल हसन, नाथन लियोन, जैक लीच/क्रिस मार्टिन…
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website