Tuesday , February 10 2026 10:33 AM
Home / Sports / कोहली-पांड्या नहीं रविंद्र जडेजा हैं टीम इंडिया के बैस्ट फील्डर : स्टीव स्मिथ

कोहली-पांड्या नहीं रविंद्र जडेजा हैं टीम इंडिया के बैस्ट फील्डर : स्टीव स्मिथ


भारत के स्टार आलराउंडर रविंद्र जडेजा वर्तमान समय में बैस्ट फील्डर हैं। उक्त बात आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कही है। स्मिथ ने इसके साथ ही लोकेश राहुल को सबसे प्रभावशाली क्रिकेटर करार दिया। रविवार को इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते स्मिथ ने कहा आईपीएल में खेलना उन्हें बेहद पसंद है। इस दौरान उन्होंने मौजूदा खिलाडिय़ों में रविंद्र जडेजा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक माना।

केएल राहुल करते हैं सबसे अधिक प्रभावित
इसके अलावा स्मिथ से जब यह पूछा गया कि कौन सा भारतीय खिलाड़ी उन्हें सबसे अधिक प्रभावित करता है तो उन्होंने कहा- लोकेश राहुल। स्मिथ बोले- वह काफी अच्छा खिलाड़ी है। राहुल ने भारत के लिए 36 टेस्ट, 32 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं।

महेंद्र सिंह धोनी हैं लीजेंड
महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछने पर स्मिथ ने कहा- लीजेंड। मिस्टर कूल। स्मिथ ने साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी क्षमता को ‘अनूठा’ करार दिया। बर्मिंघम में पिछले साल पहले एशेज टेस्ट की पहली पारी में 144 रन की अपनी पारी को अब तक की सर्वश्रेष्ठ आंकने वाले राजस्थान रायल्स के बल्लेबाज स्मिथ ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) उनका पसंदीदा टूर्नामेंट है।

आईपीएल को पछाडऩा मुश्किल
स्मिथ ने कहा- आईपीएल को पछाडऩा मुश्किल है। दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों के साथ और खिलाफ खेलना। भारत को इस साल पूर्ण श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया का दौरा करना है और इस बल्लेबाज ने कहा- इंतजार नहीं कर सकता। यह शानदार श्रृंखला होगी। भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बारे में पूछने पर स्मिथ ने कहा- क्या शानदार इंसान और बेहद अच्छा खिलाड़ी।