
बीयर पीने वालों के लिए चीन से एक ऐसी खबर सामने आई है जो होश ठिकाने लगा देगी। । यहां एक शख्स का बीयर पीकर सोने के बाद यूरिन ब्लैडर फट गया। इस शख्स ने लगातार 10 बियर पी ली और इसके बाद लगभग 18 घंटों तक अपना पेशाब भी रोके रखा। हुआ ये कि इससे उसका मूत्राशय (ब्लैडर) ही फट गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 40 वर्ष हू नामक व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर उसे चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग के झूजी पीपुल्स अस्पताल में ले जाया गया।
उसे पेट में बहुत दर्द हो रहा था। यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में ने जब हू की स्कैनिंग की तो पता चला कि पेशाब रोकने के कारण उसके ऑर्गन काफी प्रभावित हुए हैं। यहां तक कि उसका मूत्राशय ही फट गया। इस कारण उसका इमरजेंसी ऑपरेशन करना पड़ा। हालांकि, डॉक्टर्स ऑपरेशन के जरिए शख्स के डैमेज ऑर्गन को रिपेयर कर दिया है। पीड़ित की हालत फिलहाल ठीक है और वो रिकवर कर रहा है।
डॉक्टर्स का कहना है कि यह एक दुर्लभ मामला है। ऐसा तभी होता है जब कोई अपने पेशाब को रोकने कोशिश करता है। ब्लैडर लचीला होता है और इसकी क्षमता 350 से 500 मिली लीटर तक होती है। ज्यादातर देर पेशाब रोकने पर परिणाम घातक हो सकते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website