Thursday , December 25 2025 12:10 PM
Home / News / पुतिन की शानदार जीत, 2036 तक बने रहेंगे रूस के राष्ट्रपति

पुतिन की शानदार जीत, 2036 तक बने रहेंगे रूस के राष्ट्रपति


व्लादिमीर पुतिन ने रूस की मतदान में शानदार जीत दर्ज की है और इस जीत के बाद वह 2036 तक रूस के राष्ट्रपति बने रहेंगे। रूस के संविधान में संशोधन को लेकर बुधवार को रैफरैंडम करवाया गया था और रूस के चुनाव कमीशन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से मुताबिक 73 प्रतिशत लोगों ने संविधान संशोधन के पक्ष में वोट किया है।
चुनाव कमीशन ने यह आंकड़ा 25 प्रतिशत वोटों की संख्या के आधार पर जारी किया है। इस संविधान संशोधन के मुताबिक ही पुतिन को राष्ट्रपति के पद की अपनी अवधि समाप्त होने के बाद 6 सालों के लिए 2 बार और राष्ट्रपति बनने का मौका मिलेगा। पुतिन फिलहाल 2024 के लिए राष्ट्रपति चुने गए हैं परन्तु संविधान की इस संशोधन के जरिए वह 2024 के बाद 12 साल और राष्ट्रपति बने रहेंगे।

इससे पहले संविधान की संशोधन करने लगे पुतिन का नारा था हमारा देश हमारा संविधान और हमारे फैसले। पुतिन पिछले 20 साल से रूस के राष्ट्रपति हैं और 2036 में जब उनके पद की अवधि समाप्त होगी तो वह 84 साल के हो जाएंगे।