Sunday , April 26 2026 10:14 AM
Home / News / अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके, हिलने लगे शहर

अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके, हिलने लगे शहर


अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान में जहां भूकंप की तीव्रता 4.6 थी, वहीं ताजिकिस्तान में 4। दोनों जगहों पर फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नुकसान ज्यादा नहीं हुआ है।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के उत्तर पश्चिमी हिस्से में सोमवार को स्थानी समय के मुताबिक रात 8:40 को भूकंप के तेज झटके लगे। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 पाई गई। भूकंप की गहराई सिर्फ 8 किमी बताई गई है। इसके चलते शहर में काफी तेज झटके महसूस किए गए। माना जा रहा है कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं है।
वहीं, ताजिकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 पाई गई। यहां सोमवार रात 8:57 बजे आए भूकंप का केंद्र दुशांबे से 304 किमी दक्षिणपूर्व में था।