
दक्षिण अफ्रीका के ऊर्जा एवं खनिज संसाधन मंत्री ग्वेदे मंताशे और उनकी पत्नी नॉलवैंडल मंताशे कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसारऊर्जा और संसाधन मंत्री श्री मंताशे और उनकी पत्नी की कोरोना जांच की रिपोर्ट 14 जुलाई को आई जिसमें दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दंपती ने खुद को आइसोलेट कर लिया है हालांकि मंत्री घर से अपना कार्य जारी रखेंगे। देश में कोविड-19 का प्रकोप शुरू होने के बाद मंत्री की तीन बार कोरोना जांच की गयी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website