Sunday , April 26 2026 12:53 PM
Home / News / अगले 21 दिन में आने वाले हैं ये 3 ऐस्टरॉइड, एक की दूरी चांद से भी कम

अगले 21 दिन में आने वाले हैं ये 3 ऐस्टरॉइड, एक की दूरी चांद से भी कम


जुलाई के महीने में जहां धरती से तीन-तीन स्पेसक्राफ्ट मंगल ग्रह के लिए निकल पड़े, वहीं अगस्त में एक बार फिर ऐस्टरॉइड्स का आना-जाना लगा रहने वाला है। महीने की शुरुआत में 5 और 8 अगस्त को दो ऐस्टरॉइड्स धरती के करीब से गुजर चुके हैं और अब अगले 20 दिन में 3 और ऐस्टरॉइड्स आने वाले हैं। हालांकि, इनमें से किसी से भी धरती को कोई खतरा नहीं होगा।
इस महीने दो ऐस्टरॉइड
इस हफ्ते मंगलवार को 2009 PQ1 और शनिवार को 2020 OL4 धरती के करीब से गुजर चुके हैं। अब 23 अगस्त को 19 मीटर चौड़ा 2020 FA1 और 26 अगस्त को 3.9 मीटर चौड़ा 2016 AH164 धरती के करीब से गुजरने वाले हैं। 2020 FA1 जहां 70 लाख किलोमीटर दूर से निकलेगा वहीं, 2016 AH164 60 लाख किलोमीटर दूर से।
किसी से भी खतरा नहीं
इसके बाद 1 सितंबर को 28 मीटर का 2011 ES4 1.21 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा। यह धरती और चांद के बीच में काफी करीब होगा। हालांकि, इसका रास्ता फिर भी काफी अलग होगा और इससे पृथ्वी या पृथ्वी की किसी आर्टिफिशल सैटलाइट को खतरा नहीं है। NASA की Sentry Risk Table में ऐसे खतरनाक Asteroids पर नजर रखी जाती है ताकि भविष्य में इनसे होने वाले खतरे से बचा जा सके। इसमें आने वाले 100 सालों के लिए फिलहाल 22 ऐसे ऐस्टरॉइड्स हैं जिनके पृथ्वी से टकराने की थोड़ी सी भी संभावना है।
अभी दूर है सबसे बड़ा Asteroid
इस लिस्ट में सबसे पहला और सबसे बड़ा ऐस्टरॉइड 29075 (1950 DA) जो 2880 तक नहीं आने वाला है। इसका आकार अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग का भी तीन गुना ज्यादा है और एक समय में माना जाता था कि पृथ्वी से टकराने की इसकी संभावना सबसे ज्यादा है।
Asteroid Apophis का डायमीटर 1214 फीट है और इसके 2060-2105 के बीच पृथ्वी को नुकसान पहुंचा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि यह धरती के 19,000 मील दूर से निकलेगा।
फिलहाल दूर है Asteroid Bennu
Asteroid Bennu का डायमीटर 1608 फीट है। हालांकि, इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना कम है लेकिन अगर ऐसा हुआ भी तो यह साल 2175 से 2199 के बीच होगा।
सबसे नजदीक हैं ये Asteroid
2020-2025 के बीच 2018 VP1 नाम Asteroid के पृथ्वी से टकराने की संभावना है लेकिन यह सिर्फ 7 फीट चौड़ा है। इससे बड़ा 177 फीट का Asteroid 2005 ED224 साल 2023-2064 के बीच पृथ्वी से टकरा सकता है।
यह है सबसे खतरनाक ऐस्टरॉइड
धरती को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी ऐस्टरॉइड से होने वाला है, तो वह है 29075 1950 DA। यह Asteroid एक किलोमीटर चौड़ा है जिसे Potentially Hazardous Asteroids (PHA) की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि यह एक NEO (Near earth Object) श्रेणी का Asteroid है यानी धरती के करीब।
इन ऐस्टरॉइड्स पर भी नजर
इसके अलावा Asteroid Apophis का डायमीटर 1214 फीट है और इसके 2060-2105 के बीच पृथ्वी को नुकसान पहुंचा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि यह धरती के 19,000 मील दूर से निकलेगा। वहीं, Asteroid Bennu का डायमीटर 1608 फीट है। हालांकि, इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना कम है लेकिन अगर ऐसा हुआ भी तो यह साल 2175 से 2199 के बीच होगा। 2020-2025 के बीच 2018 VP1 नाम Asteroid के पृथ्वी से टकराने की संभावना है लेकिन यह सिर्फ 7 फीट चौड़ा है। इससे बड़ा 177 फीट का Asteroid 2005 ED224 साल 2023-2064 के बीच पृथ्वी से टकरा सकता है।