
हॉलीवुड की सुपरस्टार एक्टर चैडविक बोसमैन का 43 साल की उम्र में निधन हो गया। सुपरहिट फिल्म ब्लैक पैंथर (Black Panther) में भूमिका निभाने वाले चैडविक 4 साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे, उनके निधन की खबर सुन हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक शोक की लहर दौड़ गई है।
चैडविक के परिवार ने उनके मरने की पुष्टि की है। परिवार की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट में लिखा गया कि एक सच्चे योद्धा, चैडविक ने अपने संघर्ष के जरिए आप तक वो सारी फिल्में पहुंचाई, जिन्हें आपने बेहद प्यार दिया।’परिवार ने बताया कि चैडविक ने बीते 4 सालों में कई फिल्मों की शूटिंग की और ये सब उनकी कई सर्जरी और कीमोथैरेपी के बीच होती रहीं।
परिवार ने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि ब्लैक पैंथर फिल्म में सम्राट टि-चाला (King T’Challa) का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात थी। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, चैडविक बोसमैन के प्रतिनिधि ने बताया कि दिवंगत अभिनेता की पत्नी और परिवार अंतिम समय में उनके साथ थे।
Home / Entertainment / ‘ब्लैक पैंथर’ स्टार चैडविक बॉसमैन का 43 साल की उम्र में निधन, 4 साल से था कैसर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website