
एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना ने हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत पर मुंबई वापस लौटकर न आने की धमकी देने का आरोप लगाया। संजय राउत के इस बयान को लेकर कंगना ने एक ट्वीट के जरिए अपनी बात सबके सामने रखी है।
हाल ही में कंगना ने संजय राउत पर धमकाने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, ‘शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई लौटकर मत आना, मुंबई की गलियों में आजादी के नारे लगने के बाद अब खुली धमकियां। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रही है?
दरअसल, कंगना ने बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कई बातें कही हैं। जिसके बाद बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना के लिए सुरक्षा की मांग की थी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए। उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार सुरक्षा दे सकती है, मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है।
कंगना के इस बयान के बाद संजय राउत ने एक्ट्रेस पर निशाना साधा था कि हम उनसे अपील करते हैं कि मुंबई ना आएं। आपके बयान से मुंबई पुलिस का अपमान हुआ है। गृह मंत्रालय को इसपर एक्शन लेना चाहिए।
Home / Entertainment / Bollywood / कंगना ने संजय राउत पर लगाया धमकी देने का आरोप, बोलीं- मुंबई में क्यों पाकिस्तान जैसा फील हो रहा है?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website