
दुनिया भर में सन 2020 चल रहा है, लेकिन एक देश के लोग बाकी दुनिया से 7साल पीछे हैं। इस देश में अभी भी सन 2013 चल रहा है। ये देश और भी कई मामलों में एकदम अलग है, जैसे यहां पर साल के 12 की बजाए 13 महीने होते हैं. जानिए, क्यों ये देश साल और वक्त के मामले में दुनिया से इतना अलग है।
इस देश की आबादी महज 10 करोड़ के आसपास है। ख़ास बात ये है कि जहां दुनिया के तमाम देश 1 जनवरी को अपना नया साल मनाते हैं वहीं इथियोपिया के निवासी 11 सितंबर को अपना नया साल मनाते हैं। दरअसल, इथियोपिया वासियों का अपना खुद का कॉप्टिक कैलेंडर है जिसके हिसाब से वो चलते हैं। वहीं दुनिया के तमाम देश एक ही ग्रिगोरियन कैलेंडर के हिसाब से चलते हैं और उनके त्योहार भी इसी कैलेंडर के हिसाब से होते हैं।
दरअसल, इथियोपिया वासियों का अपना खुद का कॉप्टिक कैलेंडर है जिसके हिसाब से वो चलते हैं। वहीं दुनिया के तमाम देश एक ही ग्रिगोरियन कैलेंडर के हिसाब से चलते हैं और उनके त्योहार भी इसी कैलेंडर के हिसाब से होते हैं। इथियोपिया के निवासी ऐसा मानते हैं कि ईसा मसीह का जन्म 7BC में हुआ था और इसी हिसाब से यहां दिनों की गिनती शुरू हुई, जिसके बाद कॉप्टिक कैलेंडर का निर्माण किया गया। इथियोपिया में कोई भी त्यौहार उस दिन नहीं मनाया जाता है जब पूरी दुनिया उस त्योहार को मना रही होती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website