
चीन को एक बार फिर से भारत से कड़ा झटका लगा है। भारत को आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के सदस्य के रूप में चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इसकी जानकारी दी है। टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि प्रतिष्ठित ECOSOC निकाय में भारत ने सीट जीती है।
भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन (CSW) का सदस्य चुना गया है। तिरुमूर्ति ने कहा कि ECOSOC का सदस्य चुना जाना हमारे सभी प्रयासों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। उन्होंने कहा कि भारत को सदस्य चुनने के लिए हम सदस्य देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।
बता दें कि ECOSOC के लिए भारत, अफगानिस्तान और चीन ने चुनाव लड़ा था। भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन को करारी हार का सामना करना पड़ा, चीन आधे वोट भी नहीं जुटा पाया। बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन वूमेन (1995) की इस साल 25वीं सालगिरह है। इस जीत के साथ ही भारत अब चार साल के लिए इस आयोग का सदस्य रहेगा। साल 2021 से लेकर 2025 तक भारत यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य रहेगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website