
डेस्कः सड़क पर अगर वाइन की नदी का नजारा दिख जाए तो हैरान होना लाजिमी है। ऐसी ही एक रेड वाईन की नदी स्पेन की सड़कों पर बहती देखी गईजिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रेड वाइन का फव्वारा साफ नजर आ रहा है। यह फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। वाइन को सड़क पर यूं बहता देख कई लोग तो रो भी रहे हैं कि काश इतनी महंगी शराब बहने के बजाय उन्हें मिल जाती।
ये हैरान करने वाला नजारा उस समय सामने आया जब स्पेन की वाइन फैक्ट्री का कंटेनर फटने से 50,000 लीटर रेड वाइन पानी की तरह सड़क पर बह गई। फुटेज में स्पेन के बेडोगास विटिविनॉस वाइनरी में कई बड़े वाइन के कंटेनर नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक कंटेनर से रेड वाइन का फव्वारा निकलता दिखाई दे रहा है। इसके चलते पूरे एरिया में लाल रंग का समुद्र फैल जाता है।
वाइनरी वर्कर्स बेबस होकर केवल यह नजारा देख रहे हैं। हजारों लीटर शराब धीरे-धीरे बहते हुए पास के खेत में चली जाती है। बेडोगास विटिविनॉस की स्थापना 1969 में हुई थी। इसमें 60 लाख किलो अंगूर का उत्पादन होता है। रेड वाइन को यूं सड़क पर बहते देख सोशल मीडिया पर लोग खूब मीम्स बना रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website