Thursday , February 19 2026 2:26 PM
Home / Entertainment / Bollywood / संजय दत्त की यह तस्वीर वायरल होने पर फैंस चिंतित, जल्द ठीक होने की करने लगे दुआ

संजय दत्त की यह तस्वीर वायरल होने पर फैंस चिंतित, जल्द ठीक होने की करने लगे दुआ


बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। इसमें वह अपने एक फैन के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद संजय दत्त के फैंस ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
यूजर करे जल्द ठीक होने की कामना
सजय दत्त की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एक यूजर ने लिखा, ‘बाबा काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद करता हूं, वह जल्द बेहतर होंगे।’
परिवार की तरफ से नहीं आधिकारिक बयान
इस समय संजय दत्त की सेहत अभी ठीक नहीं है। उन्होंने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह कुछ समय के लिए इलाज के लिए छुट्टी ले रहे हैं। हालांकि, अभिनेता और उनके परिवार की तरफ से इस पर अब तक कुछ भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है कि उनकी क्या समस्या है।

संजय दत्त की आने वाली फिल्में
संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। जिनमें ‘शमशेरा’, ‘भुज’, ‘केजीएफ’, ‘पृथ्वीराज’ और ‘तोरबाज’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वह आखिरी बार डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ में नजर आए थे।