
अद्विका बाले की उम्र 18 महीने है लेकिन उसकी प्रतिभा जानकर आप भी आश्चर्य करेंगे। वह 26 देशों की मुद्रा पहचानती है। सात अजूबों के बारे में बता सकता है, उनकी तस्वीरें पहचान सकती है। अंग्रेजी के शब्दों का मराठी में अनुवाद भी कर देती है। नागपुर की इस बच्ची की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अद्विका की मां असावरी बाले बताती हैं कि जब उनकी बेटी छह माह की थी, तभी वह उनके शब्दों को आसानी से दोहरा सकती थी। जब उन्हें बेटी की इसी खूबी का पता चला तो वे उसे सामान्य शब्द, फलों, जानवरों के नाम, देश-विदेश, विभिन्न मुद्राओं के बारे में बताने लगीं। अद्विका ने अपनी तीव्र बुद्धि से यह बहुत जल्द सीख-समझ लिया।
अद्विका से मीडिया ने भी कई सवाल पूछे। उसने उनके बिल्कुल सही जवाब दिए। उसके माता-पिता ने कहा है कि अद्विका का मन पूरी तरह से पढ़ाई को ही समर्पित है। वह ज्यादातर समय किताबों के साथ बिताती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website