
हॉलीवुड मॉडल बेला हदीद अपनी बोल्ड लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। बेला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है।
लुक के कारण बेला अक्सर स्पॉट होती रहती है। हाल ही में बेला को न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान बेला पिंक ब्लैक टॉप और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रही है। उपर से बेला ने ओपन डेनिम जैकेट पहनी हुई है। साथ में एक्ट्रेस ने ब्लैक शूज पेयर किए हुए हैं।
लुक को कम्पलीट करते हुए एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप, हाई बन, फेस मास्क और पर्स कैरी किया हुआ है। इस लुक में बेला बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो आखिरी बार बेला को शॉर्ट फिल्म ‘गोइंग होम विद बेला हदीद’ में देखा गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website