
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाईट राईडर्स के मध्य क्रम के बल्लेबाज नितिश राणा ने शानदार अर्दशतकीय पारी खेली। लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद राणा ने पवेलियन की ओर जर्सी दिखा जश्न मनाया। उनके इस जर्सी पर सुरिंदर नाम लिखा हुआ था। यह नाम उनके ससुर का है और उन्होंने अर्धशतक लगाकर उन्हें श्रद्धांजली दी।
दरअसल नितिश राणा के ससुर सुरिंदर मारवाह का कल कैंसर के कारण निधन हो गया था। इसलिए राणा ने अर्धशतक लगाने के बाद उनके नाम की जर्सी पवेलियन की तरफ दिखाई और अपने ससुर को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए ऊपर की तरफ भी जर्सी को दिखाया। नितिश राणा के ससुर सुरिंदर मारवाह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कांस्य मूर्तिकार थे।
गौरतलब हो कि नितिश राणा ने साल 2019 में अपनी गर्लफ्रैंड साची मारवाह के साथ शादी की थी। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और इन्होंने आखिर में शादी का फैसला किया। आईपीएल के इस सीज़न में नितिश राणा का बल्ला नहीं चला है। वह इस सीज़न में सिर्फ दो ही अर्धशतक लगाने में कामयाब हो पाए हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website