Tuesday , February 10 2026 4:52 AM
Home / Sports / IPL 2020: शतकवीर स्टोक्स और सैमसन के तूफान में उड़ी मुंबई, ये रहे मैच के टर्निंग पॉइंट्स

IPL 2020: शतकवीर स्टोक्स और सैमसन के तूफान में उड़ी मुंबई, ये रहे मैच के टर्निंग पॉइंट्स


इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र के 45वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में राजस्थान ने 18.2 ओवरों में 196 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-13 के 45वें मुकाबले में जब 195 रनों का स्कोर खड़ा किया तो उसे उम्मीद नहीं रही होगी कि राजस्थान रॉयल्स टीम उसके तगड़े गेंदबाजों के आगे यह लक्ष्य हासिल कर सकगी। लेकिन, मैदान पर जब शतकवीर बेन स्टोक्स और संजू सैमसन के बल्ले से जब चौके-छक्के की बौछार होने लगी तो यह विशाल लक्ष्य भी बौना साबित हो गया। स्टोक्स ने 60 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 107 रन बनाए, जबकि सैमसन (54*) ने 31 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के उड़ाए। इन दोनों के बीच रेकॉर्ड 152 रनों की विनिंग साझेदारी हुई।
हार्दिक पंड्या के 21 गेंद में नाबाद 60 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट पर 195 रन बनाए। बीच के ओवरों में मुंबई ने विकेट गंवाए, लेकिन बाद में हार्दिक ने इस सत्र में पहली बार बेहद आक्रामक पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर दिया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और 7 छक्के जड़े। उनकी यह टूर्नमेंट में पहली फिफ्टी रही।
मुंबई ने क्विंटन डि कॉक (6) का विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बाद इशान किशन (36 गेंद में 37 रन) और सूर्यकुमार यादव (26 गेंद में 40 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। यहां राजस्थान ने किशन, सूर्य और पोलार्ड (6) को जल्दी आउट करके वापसी की कोशिश की। मुंबई का स्कोर इस समय चार विकेट पर 101 रन हसे गया था।
सौरभ तिवारी ने हार्दिक का बखूबी साथ निभाते हुए 25 गेंद में 34 रन बनाए। तिवारी और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। तिवारी ने आर्चर के डाले 17वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट किया।
हार्दिक ने आखिरी ओवरों में राजस्तान के बल्लेबाजों को निशाने पर लिया। उन्होंने अपने भाई क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर 30 रन जोड़े, लेकिन 27 रन अकेले हार्दिक के थे। इस दौरान हार्दिक ने 18वें ओवर में अंकित राजपूत और 20वें ओवर में कार्तिक त्यागी को जमकर बाउंड्री ठोके। हार्दिक ने में अंकित राजपूत को 4 छक्के जड़े। आखिरी ओवर में हार्दिक ने कार्तिक त्यागी को 3 छक्के और दो चौके लगा। दोनों ओवरों में 27-27 रन बने। इस तरह आखिरी चार ओवरों में गत चैंपियन टीम ने 74 रन बनाए।
​राजस्थान के दो विकेट गिरे जल्दी : विशाल रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही। उसे रोबिन उथप्पा (13) के रूप में पहला झटका जेम्स पैटिंसन ने दिया, जबकि इसके बाद स्टीव स्मिथ (11) को भी चलता किया।
फिर आया स्टोक्स और सैमसन का तूफान : इसके बाद बेन स्टोक्स और संजू सैमसन ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और तबाही सी मचा दी। स्टोक्स ने जहां 28 गेंदों में फिफ्टी पूरी की तो संजू ने यहां तक पहुंचने के लिए सिर्फ 27 गेंदें खेली। इन दोनों ने ट्रेंट बोल्ट से लेकर जसप्रीत बुमराह तक को खूब शॉट्स लगाए।
बेन स्टोक्स की सेंचुरी : असर यह हुआ कि राजस्थान को आखिरी 4 ओवरों में महज 24 रन चाहिए थे, जिसे इन दोनों आसानी से बना लिए। संजू और स्टोक्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की विनिंग पार्टनरशिप हुई। 19वें ओवर की पहली गेंद पर पैटिंसन को स्टोक्स ने छक्का उड़ाते हुए 59 गेंदों में आईपीएल में पहली सेंचुरी जड़ी और इसके बाद चौका जड़ते हुए मैच राजस्थान के नाम कर दिया।