
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह गाउन पहन कर सोफा पर बैठी हैं और
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और अपने प्रॉजेक्ट्स की कम्पलीट करने के बाद अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली करीना कपूर ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपनी मां बबीता कपूर के हाथों से मालिश करा रही हैं।
करीना कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह गाउन पहन कर सोफा पर बैठी हैं और उनकी मां बबीता कपूर उन्हें चंपी करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ करीना कपूर ने लिखा, ‘मां के हाथ का… मालिश।’
करीना कपूर की तस्वीर पर कॉमेंट : करीना कपूर की इस तस्वीर पर उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी खास दोस्त अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, तान्या घावरी, पूनम दमनिया सहित उनके तमाम फैंस ने कॉमेंट किया है। बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने इसी साल अगस्त में अपनी प्रग्नेंसी की घोषणा की थी।
रीतू नंदा की बर्थ एनिवर्सरी : बताते चलें कि 30 अक्टूबर को राज कपूर की बेटी रीतू नंदा की 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका बीती 20 जनवरी को कैंसर से लड़ते हुए निधन हो गया था। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने याद किया है।
Home / Entertainment / Bollywood / करीना कपूर को मां बबीता ने दी स्पेशल मालिश, प्रेग्नेंट ऐक्ट्रेस ने शेयर की प्यारी तस्वीर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website