
एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब तक एक्ट्रेस लॉस केबॉस में फ्रेंड्स संग हैलोवीन सेलिब्रेशन की खबरों को लेकर चर्चा में रही हैं। वहीं, बीते दिन एक्ट्रेस को लॉस एंजिल्स की सड़कों पर वर्कआउट के लिए स्पॉट किया गया, जिसे लेकर एक बार फिर हसीना सुर्खियों में है।
बीते मंगलवार एलेसेंड्रा लॉस एंजिल्स की सड़कों पर रेगुलर रोटीन के लिए स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने लुक को बेहद सिंपल, लेकिन परफेक्ट रखा हुआ था।
लुक की बात करें तो इस दौरान 39 की हसीना व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे जैगिंग में नजर आईं। इस लुक को एक्ट्रेस ने व्हाइट स्पोर्ट्स शूज के साथ कम्पलीट किया हुआ है।
चेहरे पर गॉग्लस और सिंपल बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। फोन में बिजी एक्ट्रेस अपनी बातों में खोई हुई दिखाई दे रही हैं।
काम की बात करें तो एलेसेंड्रा को आखिरी बार साल 2017 में फिल्म Daddy’s Home 2 में देखा गया था। वहीं आखिरी बार एक्ट्रेस को टीवी शो Germany’s Next Topmodel में भी देखा गया।
Home / Entertainment / वर्कआउट के लिए लॉस एंजिल्स की सड़कों पर निकलीं एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो, लुक को रखा बेहद सिंपल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website