Monday , March 2 2026 11:42 AM
Home / Off- Beat / सऊदी की रानी के घर से 4 करोड़ का सामान ले उड़े चोर

सऊदी की रानी के घर से 4 करोड़ का सामान ले उड़े चोर


खबर है फ्रांस की राजधानी पेरिस से। यहां रहने वाली सऊदी की एक रानी के घर से चोर लगभग 4 करोड़ रुपये का सामान चोरी करके ले गए।
इतना महंगा क्या सामान था भई? : द गार्डियन के मुताबिक, 47 वर्षीय रानी अगस्त से ही अपने इस अपार्टमेंट में नहीं थी। लेकिन जब वो आईं… तो उन्होंने देखा कि उनके कीमती जेवर, घड़ियां और कुछ बैग्स मिसिंग हैं। जिनकी कीमत 4 करोड़ 75 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।
शॉक में चली गईं : फिलहाल रानी शॉक में हैं। उन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया है। अभी तक तो पुलिस से भी उन्होंने बात नहीं की है। रानी का घर पेरिस के हाई फोर्स एरिया ऐवन्यु जॉर्ज 5 में है। चोर उनके घर से 30 हरमस बैग, Cartier की घड़ी, जेवर और फर की महंगी आइटम्स चोरी करके ले गए हैं। फिलहाल पुलिस इसकी जांच करने वाली है।