Sunday , September 8 2024 11:46 AM
Home / Off- Beat / इस मुस्लिम देश में सदियों से जल रही है मां दुर्गा की अखंड ज्योति!

इस मुस्लिम देश में सदियों से जल रही है मां दुर्गा की अखंड ज्योति!

17
भारत में मां दुर्गा के अनेक मंदिर हैं लेकिन किसी मुस्लिम देश में मंदिर हो तो यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। ऐसे ही मंदिरों में अजरबैजान में सुराखानी नामक स्थान पर भगवती का एक प्राचीन मंदिर स्थित है। इस देश की 95 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। कई सदियां बीत जाने के बाद भी यह मंदिर शान से खड़ा है। हिंदू धर्म में अग्नि को पवित्र माना जाता है। इसलिए यहां जल रही ज्योति को साक्षात भगवती का रूप माना गया है। उल्लेखनीय है कि ऐसी ही ज्योति मां ज्वालाजी के मंदिर में भी जल रही है। मंदिर में प्राचीन वास्तुकला दिखाई देती है। यहां एक प्राचीन त्रिशूल भी स्थापित है। पास ही अग्निकुंड से निरंतर लपटें निकलती रहती हैं। मंदिर की दीवारों पर गुरुमुखी में लेख भी अंकित हैं। मंदिर के निर्माण की कथानुसार सदियों पहले हिंदुस्तान के कारोबारी इसी रास्ते से सफर करते थे। उन्होंने मां ज्वालाजी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए यह मंदिर बनवाया। इतिहास की माने तो मंदिर के निर्माता का नाम बुद्धदेव था। वे हरियाणा में कुरुक्षेत्र के निकट स्थित मादजा गांव के निवासी थे। मंदिर में संवत 1783 का उल्लेख किया गया है। एक और शिलालेख के अनुसार उत्तमचंद व शोभराज ने मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। ईरान से भी लोग यहां पूजा करने आते थे। यहां आने वाले लोग मंदिर के पास बनी कोठरियों में विश्राम करते थे।