
एडिलेड ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पिंक बॉल से खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच में आज यानी शनिवार को तीसरे दिन का खेल जारी है। भारत ने खबर लिखे जाने तक 31 के स्कोर पर 8 विकेट गिर चुके थे। भारत की शुरुआत खराब रही और उसके 5 विकेट 15 रन तक गिर गए। इसके बाद छठा विकेट 19 के स्कोर पर ही गिर गया। (मैच का पूरा स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें)
ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड ने कमाल दिखाते हुए भारत को दिन के अपने पहले ही ओवर मे 2 झटके दिए। उन्होंने पहली गेंद पर मयंक अग्रवाल (9) को पविलियन भेजा, फिर रहाणे (0) को पेन के हाथों कैच करा दिया। फिर विराट कोहली (4) को कमिंस ने ग्रीन के हाथों कैच करा दिया जिससे भारत का स्कोर 6 विकेट पर 19 रन हो गया।
हेजलवुड का कमाल, दिन के अपने पहले ही ओवर में दिए 2 झटके : पहले टेस्ट के तीसरे दिन पेसर जोश हेजलवुड ने कमाल दिखाया और दिन के अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट झटक लिए। उन्होंने पहली ही गेंद पर मयंक अग्रवाल (9) को पविलियन भेजा और फिर 5वीं गेंद पर रहाणे (0) को पेन के हाथों कैच करा दिया।
तीसरे दिन ऐसी है पिच : दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट जल्दी गिर गया और ओपनर पृथ्वी साव (4) को पेसर पैट कमिंस ने बोल्ड कर दिया। दूसरी पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर पृथ्वी (4) पविलियन लौट गए। पृथ्वी को पहली पारी में भी इसी तरह मिशेल स्टार्क ने बोल्ड किया था, तब वह खाता भी नहीं खोल पाए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website