Wednesday , September 23 2026 3:40 PM
Home / News / ब्राजील के राष्ट्रपति को शक, इंसान को मगरमच्छ में बदल सकती है Pfizer की कोरोना वैक्सीन

ब्राजील के राष्ट्रपति को शक, इंसान को मगरमच्छ में बदल सकती है Pfizer की कोरोना वैक्सीन


ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) का कोरोना वायरस वैक्सीन के खिलाफ हमला जारी है। यहां तक कि उन्होंने यह तक संदेह जताया है कि अमेरिकी कंपनी Pfizer और उसकी जर्मन पार्टनर BioNTech की वैक्सीन से लोग मगरमच्छ या दाढ़ी वाली महिलाओं में तब्दील हो सकते हैं। गौरतलब है कि बोल्सोनारो ने महामारी की शुरुआत से ही इसकी गंभीरता नकारते आ रह हैं। इस हफ्ते उन्होंने ऐलान किया है कि वह वैक्सीन नहीं लेंगे जबकि देश में वैक्सिनेशन शुरू हो चुका है।
‘आपकी समस्या है’ : बोल्सोनारो ने गुरुवार को कहा था- ‘Pfizer के साथ समझौते में साफ है कि हम (कंपनी) किसी साइड इफेक्ट के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। अगर आप मगरमच्छ में तब्दील हो जाते हैं, तो यह आपकी समस्या है।’ वैक्सीन के ब्राजील में टेस्ट कई हफ्तों से चल रहे थे और ब्रिटेन-अमेरिका में ट्रायल के बाहर भी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप सुपरह्यूमन बन जाते हैं, महिलाओं के दाढ़ी आ जाती है या पुरुष महिलाओं की आवाज में बोलने लगते हैं, तो वे इसकी जिम्मेदारी नहीं लेंगे।’
‘वैक्सीन फ्री लेकिन अनिवार्य नहीं’ : देश में वैक्सिनेशन कैंपेन की शुरुआत करते हुए बोल्सोनारो ने बताया कि वैक्सीन फ्री होगी लेकिन अनिवार्य नहीं। हालांकि, देश के सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैक्सीन लेना जरूरी है लेकिन लोगों पर इसे फोर्स नहीं किया जा सकता है। इसका मतलब है कि वैक्सीन नहीं लेने पर लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा, सार्वजनिक स्थानों से प्रतिबंधित किया जा सकता है लेकिन जबरदस्ती वैक्सीन दी नहीं जा सकती है।