
अपने अजीबों गरीब बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले ईसाई धर्म के सर्वोच्च गुरू पोप फ्रांसिस एक बार फिर विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअस इंस्टाग्राम पर मारगॉट फॉक्स नाम की मॉडल ने दावा किया है कि पोप फ्रांसिस ने उनकी तस्वीर को लाइक किया है।
अपनी बात को साबित करने के लिए मॉडल ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। काले रंग का स्विमसूट पहने मॉडल मारगॉट ने ट्वीट कर लिखा, ‘पोप ने मेरी तस्वीर लाइक की है, जिसका मतलब है कि मैं स्वर्ग जा रही हूं। इस फोटो के वायरल होने के बाद काफी लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है कि पोप फ्रांसिस का अकाउंट विवादों में घिरा है। इससे पहले पोप के इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्राजील की बिकनी मॉडल नतालिया की तस्वीर को लाइक किया गया था जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
पोप फ्रांसिस ने किया था अनोखा दावा : इससे पहले पोप फ्रांसिस उस वक्त विवादों में फंसे थे जब उन्होंने कहा था कि खाने का आनंद आपको स्वस्थ रखने के लिए है, ठीक उसी तरह जैसे कि यौन सुख प्यार को और अधिक सुंदर बनाने और स्पीशिज को जारी रखने की गारंटी देने के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि इसके विपक्षी विचारों ने बहुत नुकसान पहुंचाया है, जिसे आज भी कुछ मामलों में महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा खाने का आनंद और यौन सुख ईश्वर से मिलता है। पोप फ्रांसिस का सेक्स के प्रति दृष्टिकोण धीरे-धीरे वर्षों में विकसित हुआ है। साल 2016 में उन्होंने सेक्स के आनंद को स्वीकार किया और कहा कि विवाहित जोड़ों को अपनी शादी के दौरान उस आनंद को बरकरार रखने करने की आवश्यकता है। 2018 में उन्होंने युवा फ्रांसीसी लोगों से सेक्स को आजीवन एक पुरुष और एक महिला के बीच भावुक प्रेम का संकेत बताया था।
Home / News / पोप फ्रांसिस के अकाउंट से फिर लाइक हुई मॉडल की हॉट बिकिनी फोटो, मॉडल बोलीं- ‘मैं तो स्वर्ग चली’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website