
वॉशिंगटनः वैज्ञानिकों ने एक जैसे और हमारे सूर्य की तरह दिखने वाले 2 तारों की व्यवस्था में 3 विशाल ग्रहों की मौजूदगी का पता लगाया है।एक तारे पर 2 ग्रह हैं जबकि दूसरे पर तीसरा ग्रह।
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इस अध्ययन के परिणाम से बृहस्पति जैसे विशाल ग्रह की सौर प्रणाली की संरचना पर पड़ने वाले प्रभावों को समझने में मदद मिल सकती है।अमरीका में कार्नेगी इंस्टीच्यूशन फार साइंस की जोहाना टेस्के ने कहा कि वे इस अनुसंधान के बाद बृहस्पति से जुड़े कई अन्य पहलुओं का अध्ययन कर रही हैं।
अनुसंधानकर्ताओं के समूह ने डबल स्टार को HD133131A और HD133131B नाम दिया है। इस अध्ययन का प्रकाशन एस्ट्रोनामिकल जर्नल में हुआ है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website