
अपने हॉट अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस किम कार्दिशियन इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरें हैं कि किम और उनके पति कान्ये वेस्ट के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। एक्ट्रेस कभी भी अपने पति से तलाक ले सकती हैं।
खबरों की मानें तो इन दिनों दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। किम अपने चार बच्चों के साथ लॉस एंजोलिस में रह रही हैं, जबकि उनके पति और रैपर कान्ये वेस्ट इस समय वीयोमिंग में अपने फार्म हाउस में दिन बिता रहे हैं।
किम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तलाक के लिए एक्ट्रेस ने वकील भी हायर कर लिया है, जिससे वह तलाक की बातचीत भी कर चुकी हैं। किम और कान्ये के तलाक के बारे में बात करते हुए बात करते हुए उनके सूत्रों ने बताया, “यह पहली बार नहीं है जब दोनों अलग होने की बात कर रहे हों। लेकिन इस बार मामला काफी गंभीर है। वह दोनों ही इसे ज्यादा महत्व नहीं दे रहे हैं, लेकिन वह अलग हो रहे हैं। किम ने इसके लिए लॉरा वासर को भी हायर किया है।
बता दें किम रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से 2014 में शादी की थी। कान्ये संग किम ने तीसरी बार शादी रचाई थी। किम शुरू से ही सेलिब्रटीज की फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और हॉलीवुड इंडस्ट्री में वो एक जाना माना नाम हैं।
Home / Entertainment / अलग हो जाएंगे किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट के रास्ते, शादी के 6 साल बाद पति से तलाक लेने जा रही एक्ट्रेस!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website