
हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्ले टिस्डेल इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। इसके दौरान एक्ट्रेस अपना पूरी तरह ख्याल रख रही है। बीते दिन उन्हें लॉस फेलिज की सड़कों पर उनके क्यूट डॉगी के साथ स्पॉट किया गया, जहां उनका सिंपल, लेकिन परफेक्ट अंदाज देखने को मिला।
इस दौरान ऐश्ले व्हाइट कलर के कैजुअल वियर में नजर आई। लूज स्वेटर में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है।
इस दौरान उन्होंने एक साइड में क्यूट डॉगी को भी कैरी किया हुआ है। चेहरे पर मास्क, गॉग्लस और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। लुक को कमप्लीट करते हुए 35 की एक्ट्रेस मीडिया के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।
बता दें, ऐश्ले टिस्डेल ने सितंबर के महीने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इन दिनों एक्ट्रेस पति क्रिस्टोफर फ्रेंच संग बेबी गर्ल के आने का इंतजार कर रही हैं। एक्ट्रेस मां बनने के लिए बेहद एक्साइटड हैं।
Home / Entertainment / डॉगी के साथ लॉस फेलिज की सड़कों पर निकलीं प्रेग्नेंट ऐश्ले टिस्डेल, कैजुअल वियर में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website