
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली प्यारी सी बेटी के पैरंट्स बन चुके हैं। अनुष्का शर्मा ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया।इस बात की जानकारी विराट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी। वहीं अब विरुष्का की लाडली की पहली झलक भी सामने आ गई है।
विराट के भाई विकास कोहली ने अपनी भतीजी के स्वागत में पोस्ट डाला है। शेयर की तस्वीर में विरुष्का की लाडली का चेहरा तो नहीं दिख रहा हैं। हालांकि इसमें उनके पैर दिख रहे हैं।
लोग मान रहे हैं कि ये विराट और अनुष्का की बेटी की पहली झलक है। उन्होंने बच्ची का स्वागत किया है और बताया कि घर पर ऐंजल के आने से फैमिली बहुत खुश है। विकास ने बच्चे के पैरों की तस्वीर के साथ वेलकम लिखा है।
बता दें कि अनुष्का ने सोमवार दोपहर के बाद बेटी को जन्म दिया। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह खबरी अपने फ्रेंड्स और फैंस को दी थी। उन्होंने लोगों से गुजारिश की थी कि इस वक्त लोग उनकी प्रिवसी का सम्मान करें।
अगस्त में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंस : अनुष्का और विराट कोहली ने अगस्त में सबके साथ खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि जनवरी में वे दो से तीन होने वाले हैं। अनुष्का प्रेग्नेंसी के बाद भी काफी एक्टिव रहीं। उन्होंने इस दौरान ऐड शूट और मैग्जीन शूट भी किया था।
Home / Entertainment / Bollywood / पहली झलक: मां बनीं अनुष्का शर्मा, चाचा विकास ने नन्हीं परी की तस्वीर शेयर कर लिखा-‘घर में ऐंजल’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website