
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण के कारण इस सप्ताह सभी यात्राएं रद्द कर दी है। प्रवक्ता मोर्गन ओरतागुस ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। सत्ता हस्तांतरण के कारण रद्द की गई यात्रा में विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की यूरोप यात्रा भी शामिल है।
ओरतागुस ने कहा, ‘हम आने वाले प्रशासन के लिए एक छोटा प्लान बनाना चाहते थे लेकिन हम इस सप्ताह सभी यात्राओं को रद्द करते हैं जिसमें विदेश मंत्री पोम्पिओ की यूरोप यात्रा भी शामिल है।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website