
पाकिस्तान को उसके दोस्त मलयेशिया ने तगड़ा झटका दिया है। मलयेशिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के बोइंग-777 विमान को जब्त कर लिया। इस विमान को स्थानीय अदालत के आदेश के बाद जब्त किया गया है। एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि वह राजनयिक चैनलों के माध्यम से मामले को आगे बढ़ाएगा।
दरअसल, पीआईए ने 2015 में एक वियतनामी कंपनी से बोइंग-777 सहित दो विमान किराए पर लिए थे। पीआईए ने एक बयान में कहा, ‘मलयेशिया की एक स्थानीय अदालत ने पीआईए के एक विमान को जब्त कर लिया है। इसमें पीआईए और ब्रिटेन की अदालत में लंबित एक अन्य पक्ष के बीच कानूनी विवाद से संबंधित एकतरफा निर्णय लिया गया है।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website