सोशल मीडिया पर म्यांमार की एक महिला का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें वह देश की संसद के सामने एरोबिक्स करती दिख रही हैं और पीछे सेना के वाहन संसद पर कब्जा करने के लिए बढ़ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शेयर हुआ, इंडोनेशिया में इसे लेकर एक खास बात नोटिस की गई। इंडोनेशिया के यूजर्स ने बताया कि जिस गाने पर यह महिला डांस कर रही है, वह जनता और प्रशासन के बीच संघर्ष के बारे में गाया गया एक विद्रोह गीत है।
इंडोनेशिया का गीत : साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक ‘आमपुन बांग जागो’ नाम का यह गाना टियान स्टॉर्म और एवर स्लकर ने बनाया है। इसे विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की बर्बरता के खिलाफ खूब इस्तेमाल किया जाता है। पिछले साल देश में बेरोजगारी के खिलाफ जब विरोध प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए थे तो यह गाना खूब प्रचलित हुआ था। इंडोनेशिया के लोगों ने इस गाने का मतलब भी बताया है। इसमें मलय, डच और पुर्तगाली शब्दों का इस्तेमाल हुआ है।
क्या कहते हैं गाने के बोल? : इस में प्रशासन के हाथों अन्याय का शिकार होने पर ‘दया की गुहार’ लगाने की बात कही गई है। आगे कहा गया है, ‘वह एक-एक कर आ रहे हैं, गद्दी के लिए लड़ने। मुझे उनके नाम लेने की जरूरत नहीं है, उन्हें पता है मैं किसकी बात कर रहा हूं। उन्हें सोचने दो कि वे महान हैं लेकिन हमारी पहचान बन रही है। इसलिए काम करते रहो, जब तुम्हें लगे कि इसका कोई फायदा नहीं होगा, तब भी।’ हालांकि, यह साफ नहीं है कि इस गीत को चुनने के पीछे महिला की कोई खास वजह थी या नहीं।
…और पीछे गिर गई सरकार : यह वीडियो म्यांमार ही नहीं, पूरी दुनिया में खूब देखा जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला तेज म्यूजिक के बीच में एरोबिक्स क्लॉस करती रही और सेना ने संसद भवन पर कब्जा कर लिया। महिला को पता भी नहीं चल पाया कि देश में तख्तापलट हो गया है। इस महिला का नाम खिंग हनिन वेई बताया जा रहा है। वह शारीरिक शिक्षा की टीचर बताई जा रही हैं। कई लोगों ने दावा किया कि वीडियो फेक है और महिला ग्रीन स्क्रीन के सामने डांस कर रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर ही लोगों ने डांस के असली होने की पुष्टि भी की है।
Una mujer hizo su clase de aerobic sin darse cuenta de que estaban dando el golpe de Estado en Myanmar. Y pues puede verse como el convoy de militares llega al parlamento. pic.twitter.com/fmFUzhawRe
— Àngel Marrades (@VonKoutli) February 1, 2021